चर्चा का विषय बना हुआ है पनियरा ब्लॉक में बिना सत्यापन के कारणों के भुगतान का मामला
अब तक मात्र एक सचिव को किया गया है निलंबित - बाकी सचिवों पर अब तक कार्यवाही न होना सवालों के घेरे में।

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच । महराजगंज जनपद के पनियरा ब्लॉक में नौ सचिवों पर बिना कामों का भौतिक सत्यापन कराए ही 2 करोड़ 1 लाख 32 हजार 446 रुपए का भुगतान करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद एडीओ पंचायत ने सभी नौ सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर भुगतान से संबंधित अभिलेख और साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पनियरा ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी को 70 लाख 40 हजार रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित किया । इस मामले में उच्चस्तरीय जांच भी शुरू शुरू हुई। इसके बाद ब्लॉक के अन्य नौ सचिवों के इस तरह के भुगतान का मामला सामने आया।एडीओ पंचायत की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, रामनयन पर 41.86 लाख, सूर्य प्रकाश रंजन पर 34.97 लाख, संजय गौड़ पर 26.80 लाख, बाल मुकुंद पाण्डेय पर 22.87 लाख, ऋषिराज पटेल पर 20.97 लाख, मनोज गुप्ता पर 20.19 लाख, हीरालाल चौधरी पर 13.52 लाख, सुनील कुमार गौड़ पर 10.24 लाख और विवेक कुमार पर 9.84 लाख रुपए के भुगतान का मामला है। सभी सचिवों को तीन दिन में अभिलेख और साक्ष्य देने को कहा गया था जो कि समय बीत गया । पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। वहीं, एक सचिव के निलंबन और उच्चस्तरीय जांच के बावजूद बाकी नौ सचिवों पर कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय स्तर पर तरह तरह के सवालिया निशान उठ रहे है। लोगो का मामला करोड़ो का बिना सत्यापन के भुगतान बिना की ऊँची पकड़ वाले के संरक्षण में संभव नहीं है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




