भाजपा सरकार द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों के हित में की गई घोषणाओं का श्रेय लेने की लगी होड़
उसी कड़ी में एक तथाकथित संगठन ने महराजगंज से निकाली शिक्षक अधिकार यात्रा

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। भाजपा सरकार द्वारा माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों के हित में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों का श्रेय लेने की होड़ लगी हुई है। इसी क्रम में आज महराजगंज से शिक्षक अधिकार यात्रा एक तथाकथित स्वयं भू संगठन द्वारा निकालने का स्वांग रचा गया है और घड़ियाली आंसू बहा रहे है। उसके पोस्टर में दिये गए अधिकांश पदाधिकारी उसमें शामिल ही नहीं हुए है। ये बातें माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा ( उमेश द्विवेदी गुट) के प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने कही।
श्री खां ने कहा कि वास्तव में लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा एम.एल.सी.उमेश द्विवेदी के संघर्षों की देन है कि प्रदेश सरकार ने माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए नए शिरे से सेवा नियमवाली बनाने की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में जिस तरह से कैशलेस इलाज की व्यवस्था की है उसी तरह से वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा इकट्ठा करने के बाद उनको भी कैशलेस इलाज की सुविधा भाजपा प्रदान करने जा रही है। इसकी भनक जब कुछ फेसबुकिया व चुनाव बाज स्वयं भू नेताओं को लगी तो वे इसका श्रेय लेने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है। उसी कड़ी में उक्त तथाकथित संगठन द्वारा शिक्षक अधिकार यात्रा का ढोंग रचा गया। शिक्षक जागरूक है वे इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




