ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी तथा हे. का. मनीष सिंह की टीम द्वारा न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट सं. 01 / न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट धारा 26 एफ एक्ट के वारंटी 46 वर्षीय किशोर पुत्र सनहू, निवासी- पतरेंगवा टोला अनरहवा को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रमोद कुमार मौर्य




