ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राजस्व वसूली और विकास कार्यों की सीडीओ ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

समयसीमा में शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी, सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पर भी जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली, विकास योजनाओं की प्रगति, लंबित वादों और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय, अलौह खनन वसूली, पर्यटन, पोषण और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति बढ़ाने तथा विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त आवेदनों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया।

लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए समयसीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों को योजनाओं की नियमित एवं गहन समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस शिकायतों पर आवेदक से फीडबैक लेना अनिवार्य

सीएम डैशबोर्ड पर आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए और आवेदक से फीडबैक भी अवश्य लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने पर्यवेक्षण में आवेदनों के निस्तारण और डाटा फीडिंग का कार्य समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आर.के. मिश्रा, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता सहित सभी उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!