इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस की पनियरा ब्लॉक इकाई का गठन
रामचंद्र यादव बने जिला संरक्षक, रामकेश सिंह को अध्यक्ष और अखिलेश जायसवाल को ब्लॉक महामंत्री की जिम्मेदारी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत पनियरा के सभागार में रविवार को इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस की पनियरा ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया और संगठन की मजबूती, विद्यालय संचालन तथा आपसी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संरक्षक रामचंद्र यादव, जवाहर लाल वर्मा एवं विकेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, जिला महासचिव जीवेश मिश्रा तथा जिला सह-सचिव राजकुमार जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव जीवेश मिश्रा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधकों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालयों का संचालन निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप करने तथा विद्यालय वाहनों से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जीवेश मिश्रा ने कहा कि यदि किसी सदस्य विद्यालय के सामने प्रशासनिक स्तर पर अनुचित दबाव या समस्या आती है तो संगठन लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से उसके समाधान के लिए प्रयास करेगा।
जिलाध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए विद्यालय प्रबंधकों के बीच नियमित संवाद और आपसी सहयोग जरूरी है। ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय कर विद्यालयों से जुड़े विषयों को सामूहिक रूप से उठाने की बात कही गई।
संरक्षक विकेंद्र सिंह ने नए विद्यार्थियों के प्रवेश के दौरान पूर्व विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) प्राप्त करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश देने की बात कही। वहीं जिला संरक्षक बनाए गए रामचंद्र यादव ने विद्यालय प्रबंधकों से संगठन के साथ जुड़े रहने और आपसी सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
जिला सह-सचिव राज कुमार जायसवाल ने संगठन की गतिविधियों और विद्यालयों के सकारात्मक कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।
पनियरा ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित
बैठक में रामचंद्र यादव को जिला संरक्षक घोषित किया गया। इसके साथ ही पनियरा ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
- ब्लॉक संरक्षक: जवाहर लाल वर्मा, विकेंद्र सिंह
- ब्लॉक कोऑर्डिनेटर: दीपक त्रिपाठी
- को-ब्लॉक कोऑर्डिनेटर: अशोक सिंह
- अध्यक्ष: रामकेश सिंह
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राकेश सिंह
- उपाध्यक्ष: धर्मेंद्र यादव, अजीत सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. रमाशंकर राय, नारद सिंह
- ब्लॉक महामंत्री: अखिलेश जायसवाल
- मंत्री: पंकज गुप्ता, संजय लाल श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अखिलेश, सौरभ मौर्या, आकर्ष श्रीवास्तव
- कोषाध्यक्ष: मनोज वर्मा
- मीडिया प्रभारी: रामआशीष यादव
- सह-मीडिया प्रभारी: आलोक श्रीवास्तव
बैठक का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर रामशंकर त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, नितेंद्र शुक्ला, चंद्र प्रकाश, भीष्म चौहान, जनमेजय चौहान, ब्रह्मानंद निषाद, ईश्वर लाल वर्मा, गोविंद कुमार, आकाश चौरसिया, आजाद पासवान और अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




