पैर फिसलने से नहर में गिर 11 वर्षीय नाबालिग
एसडीआरएफ की टीम नहर में कर रही है खोजबीन

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर के समीप रविवार को करीब 5.30 बजे देवरिया शाखा की नारायणी नहर की पटरी पर भैंस चराने के दौरान एक 11 वर्षीय नाबालिग का पैर फिसल गया और नाबालिग नहर में गिरकर डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा नाबालिग की नहर में खोज भी किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5.30 बजे सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदौर निवासी संतोष विश्वकर्मा के 11 वर्षीय नाबालिग पुत्र रितेश एवं गांव के ही 12 वर्षीय विवेक पुत्र सर्वेश दोनों भैंस चराने के लिए जगदौर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर पर आये थे। भैस चराने के दौरान रितेश का पैर नहर में फिसल गया और वह नहर में डूब गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को घटना की जानकारी दी गई।
उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में रितेश को ढूंढने की कवायद शुरू कर दी गई है। देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रितेश का शव नहर में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रमोद कुमार मौर्य




