
महराजगंज। (न्यूज पैच)। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर चौकी अंतर्गत पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित साइकिल स्टैंड के पास करीब 14 वर्षीय नाबालिक बालक का शव फंदे से लटकता मिला। नाबालिक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर चौकी अंतर्गत पीजी कॉलेज ग्राउंड में स्थित साइकिल स्टैंड के पास शाम को फंदे से लटकता हुआ एक शव मिला। चर्चा है कि नाबालिक भरण पोषण के लिए भीख मांगता था साथ ही वह नशे का आदि था और सुलेशन का सेवन करता था।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
समाचार लिखे जाने तक नाबालिग के माता पिता के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस शव के शिनाख्त एवं उसके परिजनों के बारे में जानकारी करने के लिए जांच में जुट गई है ।
इस संबंध में नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने बताया कि स्थानीय पीजी कॉलेज ग्राउंड एक अज्ञात 14 वर्षीय बालक का शव मिला है शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है साथ ही नाबालिक के माता पिता के बारे में पता किया जा रहा है ।





Hey
Include newspatch.in in GoogleSearchIndex to appear in google search results!
Insert newspatch.in now: https://searchregister.net