महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

विषम परिस्थिति को सम्भालने की हुनर बेजोड,जब भी बिलखते आए फरियादी,चेहरे पर लेकर लौटे ‘संतोष’,डीएम के सरल व्यक्तिव के कायल हुए लोग

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मात्र 11माह सत्रह दिन के अल्प कार्यकाल मे जिलाधिकारी के तौर पर संतोष कुमार शर्मा हर क्षेत्र में अपनी का काबिलियत की मिशाल छोडते देखे गये। तबादले के अन्तिम दिन भी जँपद मे मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों मे व्यस्त रहे और मौसम की बेरुखी के बीच सीएम के आगमन पर बेजोड सुरक्षा व्यवस्था व बेहतर कार्यशैली की छाप छोडते रहे।

इंडो नेपाल बार्डर पर स्थित जनपद की जिम्मेदारी सम्भालते हुए भारत नेपाल सम्बंधो बेहतर बनाए रखने मे सफल रहे। नेपाल मे बालेन शाह की सरकार द्वारा 100रुपये से अधिक की खरीदारी पर टैक्स का बोझ लादने के बाद दोनो देशो के बीच बार्डर पर स्थिति सामान्य बनाए रखने मे सफल रहे। ईरान अमेरिका युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थो की तस्करी रोकने की कारगर नीति बेमिशाल रही।डिजिटल जनसुनवाई से फरियादियो को पारदर्शी व निष्षक्ष समाधान की अनूठी पहल आमजनो को खुब रास आई। खेतो मे उतर कर क्राप कटिंग से कृषि उत्पादन व उत्पादकता से कृषि योजनाओ का सही क्रियावयन,अनाज क्रय केद्रो पर पारदशी तौल व खाद वितरण कराकर किसानो को बडी राहत दिलाने मे सफल रहे।

जिलाधिकारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनेवा धनेई मे निरीक्षण के दौरान एमडीएम को चख गुणवत्ता परखा तो जनगणना प्रशिक्षण के दौरान कतार में खडे होकर कार्मिकों के साथ भोजन किया। वीआईपी कल्चर से दूर जिलाधिकारी के तौर पर संतोष कुमार शर्मा अपने सादगी और कुशल कार्यशैली से सभी विभागो मे बदलाव कर व्यवस्थाए सुदृढ की। निपुण आकलन मे जनपद को प्रदेश मे तिसरा स्थान मिला।पेट्रोलियम व गैस आपूर्ति बेहतर करने मे कारगर रहे। इस वर्ष गेहू कटने के बाद रिकार्ड पशु चारा भूसा बनाया गया और पराली जलाने की घटना काफी कम दिखी।

जन जागरुकता से पराली जलाने को लेकर किसानो को मुकदमा नही झेलना पढा और प्रदूषण पर प्रभावी रोकथाम देखने की मिली। अल्प समय मे बेहतर कार्य से अपनी छाप छोडने वाले जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा हर वर्ग और हर क्षेत्र मे बेमिशाल कार्यकाल के लिए लम्बे समय तक याद किए जाएगे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

प्रधान संपादक, न्यूज पैच

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!