महराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

सिसवा विधायक के पैतृक निवास पिपरा बाबू मे कल मुख्यमंत्री का होगा आगमन, विधायक की पत्नी के निधन पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

सीएम के आगमन को लेकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, आगमन स्थल 04 जोन, 14 सेक्टर में विभाजित, चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद के सदर विकास खंड के पिपरा बाबू में प्रस्तावित आगमन है। मुख्यमंत्री सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल की पत्नी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा बाबू में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान हेलीपैड, पार्किंग स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्गों का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, सुदृढ़ बैरिकेडिंग एवं सघन चेकिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए।

ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस बल को उच्च स्तर की सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे आयोजन बिना किसी व्यवधान के सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, 05 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 15 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 10 निरीक्षक, 130 उपनिरीक्षक, 600 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 60 महिला आरक्षी, फायर ब्रिगेड तथा 02 कंपनी पीएसी बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल को 04 जोन एवं 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त एलआईयू, स्वाट/एसओजी टीमों को अनवरत रूप से सक्रिय किया गया है। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा वीवीआईपी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि में होटल, माल, सराय, ढाबा धर्मशालाओं, संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों आदि एवं विशेष कर नेपाल बॉर्डर से लगने वाले थानों द्वारा बार्डर क्षेत्र की सघन तलाशी व प्रभावी चेकिंग कराई जा रही है। हेलीपैड की सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग के निर्माण के प्रारंभ से ही उक्त स्थलों पर शिफ्ट वॉर सशस्त्र गार्ड लगाई गई है। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल आसपास के क्षेत्रों में विशेष कर खेतों व झाड़ियां एवं परिसर की एंटी सोबोटाज चेकिंग नियमित रूप से कराई जा रही है। सुरक्षा के सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने में जुटे रहे अफसर

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के जनपद के ग्राम पंचायत पिपरा बाबू में विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल के पैतृक निवास पर प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, सीओ सदर, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता, डीडीओ, पीडी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

प्रधान संपादक न्यूज पैच

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!