महराजगंजयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गड्ढे में गिरने से दो मासूमों की मौत, मचा कोहराम

मृतक परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये सहयोग राशि देने का आश्वासन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल दुदही उर्फ चेहरे में हादसा हो गया यहां 9 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से दो मासूमों की उसमें डूब कर मौत हो गई l वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की गई है ।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल दुदही उर्फ चेहरी में आयुष उम्र 4 साल राज उम्र 5 साल गड्ढे के किनारे खेल रहे थे। पास में ही ईट निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी। इससे 9 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। दोनों मासूम वही खेल रहे थे। ऐसे में अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गए। इससे डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। मूल रूप से बीट नर्सरी बागापार के रहने वाले डब्लू साहनी अस्थाई रूप से चेहरी में किराए का मकान लेकर रहते थे। उनके साथ दोनों बच्चे भी थे। यही वह नियमित भट्टे पर काम करने के लिए जाते थे। बुधवार को हुई इस घटना ने परिजनों को गम के समंदर में डुबो दिया। बताया जाता है कि दोनों बच्चे डूबने के दौरान चिल्ला रहे थे। पास में थोड़ी-थोड़ी पर कुछ लोग भट्टे पर काम कर रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग गड्ढे के किनारे पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने दोनों को बाहर निकाल उनको नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां-जहां के दौरान पता चला कि दोनों की मौत हो गई है।

परिजनों का रो-रोकर पूरा हाल है। प्रशासन को घटना की जानकारी होते ही मौके पर जांच के लिए अधिकारियों को नामित करते हुए चार-चार लाख रुपए सहयोग राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अपर जिलाधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच टीम को एक सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सहायता राशि मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृत मासूमों के परिजनों का ढाढस बधाया है।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!