पनियरा में ठग के झांसे में आया दुकानदार , 7 लाख के जेवर की हो गई ठगी

गांगी बाजार, महराजगंज।( न्यूज पैच )। नगर पंचायत पनियरा में स्थित कन्हैया लाल रामप्रकाश ज्वेलर्स की दुकान पर बीते दिनों एक ठग पहुंचा और दुकान पर बैठे दुकानदार को अपने झांसे में लेकर लगभग 7 लाख रुपये का सोने का जेवर लेकर निकल गया । तय समय बीत जाने के बाद जब ठग वापस उनके दुकान पर नहीं लौटा तब दुकानदार ने खोजबीन शुरू करते हुए उससे हुई बातचीत पर गौर करने लगे तब उनको पता चला कि वह तो ठगी के शिकार हो गए !
पूरा मामला दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है । दुकानदार विनोद कुमार मद्देशिया ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । दुकानदार की तहरीर के मुताबिक 2 मई 2026 को लगभग 3 : 20 बजे दादा सोहाके नामक एक ब्यक्ति आया जो पहले से परिचित था । शादी की बात कर जेवर को दिखाने की कह कर 4 चैन व 6 लेडीज अंगूठी लेकर चला गया । जब कई घण्टे बाद भी आरोपी दुकान पर नही लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन करने लगे लेकिन फोन स्विच ऑफ हो गया ।
बताया जा रहा है कि उक्त ठग पीपीगंज थाना क्षेत्र में भी कई सर्राफा दुकानदारों से लगभग करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है जिसके खिलाफ पीपीगंज थाने में मुकदमा भी पंजीकृत है । उसकी तलाश पीपीगंज की पुलिस द्वारा की जा रही है ठगी का आरोपी ब्यक्ति का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर सूचना देने पर इनाम भी घोषित किया गया है । इस बाबत थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
औसाफ आलम खां सोनू
पनियरा




