
आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच )। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जुर्म के रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में फरेन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बारातगाड़ा मंदिर टोला निवासी किरन देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी रमेश को 120 टेट्रा पैकेट प्रत्येक 200 मिली बंटी बबली के साथ गिरफ्तार कर धारा 60 (1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कारवाई किया गया। पुलिस गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गोविंद यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश गौड़,महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी मौजूद रही।
रवि श्रीवास्तव
फरेंदा




