असलहे के बल पर नाबालिक युवती के साथ गैंगरेप , थाने पहुंचा मामला
मामले की जांच की जा रही है : एसओ

गांगी बाजार, महराजगंज।( न्यूज पैच )। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक युवती के साथ असलहे के बल पर तीन युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप व उसे नँगा कर वीडियो बनाने व उसे वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है । रविवार को पीड़िता की मां ने पनियरा थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।
घटना के सम्बंध में पीड़िता की मां ने पनियरा पुलिस को जो तहरीर दी है उसके अनुसार उसकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। घर में शौचालय नहीं होने से उसकी बेटी 18 मई की रात शौच के लिए बाहर गई थी। वहां मौजूद गांव के तीन युवक उसको जबरिया उठा ले गए और तमंचा के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका सारा कपड़ा उतरवा दिया और विडियो बनाया।
उसके बाद बारी बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी की किसी को कुछ बताया तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे। किशोरी घर वापस आ गई और परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। इधर आरोपी युवकों ने गांव में किशोरी की नंगी विडीयो कुछ लोगों को दिखाने लगे। धीरे-धीरे बात पीड़िता की मां तक पहुंची तो उसने सारी बात बताई । तो उसकी मां किशोरी के साथ थाने पर जाकर नामजद तहरीर दी और सारी घटना भी बताई ।
इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर मिली है मामला संदिग्ध लग रहा है जांच पड़ताल किया जा रहा है ।
औसाफ आलम खां सोनू




