महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई उपनिरीक्षकों के तबादले

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद महराजगंज में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग में करीब बारह उपनिरीक्षको के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों एवं चौकियों पर तैनात कई उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक थाना पनियरा की चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय को चौकी प्रभारी लेहड़ा, थाना बृजमनगंज बनाया गया है। वहीं लेहड़ा चौकी प्रभारी पंकज यादव को कस्बा चौकी प्रभारी, थाना पनियरा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह का तबादला धानी चौकी प्रभारी, थाना बृजमनगंज के पद पर किया गया है, जबकि धानी बाजार चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय को परतावल चौकी, थाना श्यामदेउरवा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में थाना ठूठीबारी में तैनात उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज को चौकी प्रभारी सोनौली बनाया गया है। वहीं थाना नौतनवा से उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक को जखीरा चौकी प्रभारी, थाना घुघली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा आईटीएम चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे को चौकी प्रभारी नौतनवा बनाया गया है। थाना कोठीभार में तैनात उपनिरीक्षक मनोज यादव को चिउटहां चौकी प्रभारी, थाना सिंदुरिया भेजा गया है।
थाना श्यामदेउरवा से उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह को आईटीएम चौकी प्रभारी, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं थाना सिंदुरिया में तैनात विजय गौड़ को नगर चौकी प्रभारी, थाना कोतवाली बनाया गया है।
स्थानांतरण सूची में थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार को सेवतरी चौकी प्रभारी, थाना परसामलिक तथा थाना घुघली में तैनात उपनिरीक्षक दीपक मिश्रा को कतारारी चौकी प्रभारी, थाना श्यामदेउरवा के पद पर तैनाती दी गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।




