ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

थाना समाधान दिवस: मंडलायुक्त ने फोन पर परखी शिकायत निस्तारण की हकीकत, तीन लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब

महराजगंज।(न्यूज पैच)। श्यामदेउरवा थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस का मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चिनप्पा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए सीधे शिकायतकर्ताओं को फोन मिलाकर फीडबैक लिया। निस्तारण पर असंतोष मिलने पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वाले तीन लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब करने और जांच के बाद कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने पूर्व के समाधान दिवसों में आए मामलों की पड़ताल करते हुए माधोपुर लखिमा निवासी सुभाष चंद्र, नटवा जंगल निवासी रामधनी और लखिमा निवासी हरी से दूरभाष पर वार्ता की। शिकायतकर्ताओं द्वारा निस्तारण से असंतुष्ट होने की बात कहने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। लखिमा निवासी हरी के भूमि विवाद मामले में एसडीएम न्यायालय के आदेश का अनुपालन न होने पर मंडलायुक्त ने लेखपाल सूरज के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम को लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगने और मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा भूमि विवादों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर लेखपाल अल्का सिंह और विक्की से भी स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।

संभावित भूमि विवादों का रजिस्टर तैयार करने के निर्देश

मंडलायुक्त ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित भूमि विवादों और संवेदनशील समस्याओं की एक पंजिका (रजिस्टर) तैयार करें। विवादों की समय रहते पहचान कर दोनों पक्षों के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि छोटे विवाद बड़ा रूप न ले सकें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर वास्तविक निस्तारण और फरियादी की संतुष्टि ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, अपर एसडीएम जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष व राजस्व कानूनगो सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!