ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

रोटरी क्लब की बैठक में सेवा कार्यों की बनी रूपरेखा, 13 दिसंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रोटरी क्लब महराजगंज की मासिक बैठक शनिवार को एक्सेल एकेडमी में संपन्न हुई। इसमें सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद आगामी 13 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष पंकज मौर्य व सचिव आत्माराम गुप्त ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब की महिला शाखा ‘इनर व्हील क्लब’ के साथ संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा साहनी, कोषाध्यक्ष जया कसौधन और आईएसओ स्वेता कुशवाहा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार साझा किए।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। निवर्तमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने रोटरी को सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त मंच बताया। वहीं, सचिव आत्माराम गुप्त ने कहा कि क्लब जनहित के कार्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और आगामी स्वास्थ्य शिविर के जरिए अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा साहनी और डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने भी संगठनात्मक एकता और सेवा कार्यों की निरंतरता पर जोर दिया।

इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. एस. जेड. आबेदीन, डॉ. मनोज कुमार मद्धेशिया, डॉ. राजीव मद्धेशिया, विजय सिंह संत, पूर्व सचिव विनोद गुप्ता, जोनल सचिव देवेश पांडेय, पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. साजिद अहरारी, अजय अग्रहरी, संतोष सत्यार्थी, डॉ. अमित श्रीवास्तव, सुरेश कश्यप, दुर्गेश गुप्ता, अनूप टिबडेवाल, मनोज कुमार जायसवाल, प्रभव कुमार मिश्रा सहित क्लब के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!