स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली

सिन्दुरिया।(न्यूज पैच)। ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली बुधवार को बीआरसी मिठौरा परिसर से निकाली गयी ।इस दौरान रैली में कम्पोजिट विद्यालय मिठौरा, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय , प्राथमिक विद्यालय भागाटार एवं कम्पोजिट विद्यालय जगदौर के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रैली मिठौरा ब्लाक परिसर से होते हुए मिठौरा चौराहे का भ्रमण करते हुए वापस मिठौरा ब्लॉक परिसर में आकर सम्पन्न हुई । इस दौरान बच्चों ने उत्साहवर्षक नारे लगाते हुए शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय आने का अहवान किया। रैली को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मिठौरा आनंद कुमार मिश्रा ने 6 वर्ष तक की आयु पूरी कर चुके बच्चों का उनके नजदीकी विद्यालय में प्रवेश कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर जीतेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, रामभवन गुप्ता, ऋषि गौतम, शैलेन्द्र नायक, अखिलेश पटेल, अभय कुमार दूबे, अश्विनी पटेल, सर्वेश शर्मा, संतोष मिश्रा, सौरभ कुमार पटेल, अनवर अली विनोद कुमार, सुनीता खरवार, विजय लक्ष्मी पटेल, दिलीप मणि पाण्डेय, कमरुज्मा, वन्दना पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, रत्नेश पटेल, खगेन्द्र, रिजवान अली एवं अरविन्द अग्रहरी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।




