पानी भरने गयी नाबालिक के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ग्रामसभा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई में जुट गई और देर शाम तक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली।
इस सम्बन्ध में पीड़िता नाबालिग की मां ने सिन्दुरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 5 जून को समय करीब 12 के आस- पास उसकी 13 वर्षीया नाबालिग लड़की पानी भरने के लिए घर के बगल में गयी, तो पहले से मौके पर मौजूद गांव के ही एक युवक ने जबरजस्ती मेरी पुत्री का हाथ पकड़ कर मुंह दबाकर अपने घर में खींच कर ले आया और वहां उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मेरी लड़की घर पर रोते हुए आयी और सारी घटना मुझे बतायी।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिक पीड़िता की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में आरोपी इरफान अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
प्रमोद कुमार मौर्य




