महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

आईएमए एवं नीमा के तत्वावधान में कैंसर जागरूकता एवं टीबी उन्मूलन पर सीएमई का आयोजन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं नीमा के संयुक्त तत्वावधान में मैक्स कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से दो सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (CME) आयोजित किए गए। पहले सत्र में कैंसर जागरूकता एवं आधुनिक उपचार तकनीकों पर चर्चा हुई, जबकि दूसरे सत्र में सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर चिकित्सकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रथम सत्र : कैंसर जागरूकता एवं आधुनिक उपचार तकनीक

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. शशांक चौधरी ने कैंसर के लक्षणों, समय पर जांच, नवीनतम उपचार पद्धतियों तथा रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर के उपचार में अर्ली डायग्नोसिस (शीघ्र पहचान) सबसे महत्वपूर्ण है। यदि बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए तो उसका सफल उपचार संभव है, जबकि देर से पहचान होने पर रोग जटिल एवं कठिन हो जाता है। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कैंसर के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर दूर से पधारे मुख्य वक्ता डॉ. शशांक चौधरी को आईएमए एवं नीमा की ओर से स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया।

द्वितीय सत्र : सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम

दूसरे सत्र में भारत सरकार के सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इस सत्र में डॉ. निषांत कुमार ने फेफड़ों की टीबी (Pulmonary Tuberculosis) के लक्षणों, जांच एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. डी.के. साहनी ने बोन टीबी (हड्डियों की टीबी) के कारणों, पहचान, जांच एवं उपचार पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी का संचालन डॉ. डी के सहानी ने किया। जिला टी वी उन्मूलन अधिकारी डॉ वीरेंद्र आर्य ने उपस्थित चिकित्सकों से अपील की कि वे टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा सेवा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहयोग करें, जिससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ए.एच. खुसरो, सचिव डॉ. डी.के. साहनी, कोषाध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ पारुल पांडेय,डॉ नीमा के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक, सचिव डॉ. राजीव मद्देशिया, कोषाध्यक्ष डॉ. शाहबाज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रश्मि श्रीवास्तव तथा आईएमए के संरक्षक डॉ. भरत ठाकुर श्रीवास्तव ,डॉ तनवीर ,डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ,डॉ कृष्णा साहनी ,डॉ इज़हारुल हक ,डॉ अबरार ,डॉ बी एन पांडेय डॉ राघवेंद्र मिश्रा , डॉ नंदिता मिश्रा डॉ अफसाना डॉ तौसीफ डॉ एस जेड आब्दीन डॉ प्रीति मद्धेशिया डॉ शाहीन सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आईएमए एवं नीमा के पदाधिकारियों को पौधा एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. ए.एच. खुसरो, डॉ. डी.के. साहनी, डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ पारुल पांडेय,डॉ. राकेश राय कौशिक, डॉ. राजीव मद्देशिया, डॉ. शाहबाज तथा डॉ. भरत ठाकुर श्रीवास्तव शामिल रहे।

कार्यक्रम में लगभग 50 चिकित्सकों ने भाग लेकर कैंसर एवं टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!