एस एस बी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आधारशिला वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी संदीक्षा परिसर कंपियरगंज के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई के नेतृत्व में नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 4 गणेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम में विशेष कार्यक्रम कर वृधजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण के संतुलन के लिए बहुत आवश्यक है समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम में इस दौरान उप कमांडेंट एसएसबी अजीत सिंह, निरीक्षक प्रशासक मनी भूषण प्रकाश, निरीक्षक संचार मोहिंदर कुमार, आरक्षी सामान्य मुकेश कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वृद्धा आश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार के द्वारा सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया गया।




