ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

संगठित अपराध पर महराजगंज पुलिस का बड़ा प्रहार, जुलाई में 5 गैंग के 21 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट

धोखाधड़ी, वाहन चोरी, चेन स्नैचिंग और फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोहों पर कसा शिकंजा, एसपी बोले- अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जुलाई माह में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच संगठित गैंगों के 21 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई उन अपराधियों पर की गई है, जो संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय और आतंक का माहौल पैदा करते हुए आर्थिक एवं अन्य अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों और पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

फरेंदा थाना क्षेत्र में बाइक फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गैंग

थाना फरेंदा पुलिस ने आठ सदस्यीय गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना अमित गुप्ता है। यह गिरोह मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों से पूरी कीमत लेने के बावजूद उनके नाम पर फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कराकर बैंक की धनराशि हड़पने का काम करता था।

भिटौली में टेंपो यात्रियों को बनाते थे निशाना

थाना भिटौली पुलिस ने दो सदस्यीय महिला गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। पुलिस के अनुसार गिरोह की सरगना निशा देवी है, जो अपनी साथी के साथ टेंपो में यात्रियों के बीच बैठकर महिलाओं की चेन, मंगलसूत्र और लॉकेट चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी।

नेपाल में बेचते थे चोरी के वाहन

थाना घुघली पुलिस ने तीन सदस्यीय गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह जनपद और आसपास के क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचने का संगठित अपराध करता था।

फर्जी नौकरी और नियुक्ति पत्र देकर करते थे ठगी

थाना निचलौल पुलिस ने पांच सदस्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरोह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि वसूलकर फर्जी परीक्षाएं, फर्जी प्रशिक्षण और कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करता था।

भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी करने वाला गिरोह भी कार्रवाई की जद में

थाना पनियरा पुलिस ने तीन सदस्यीय वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर दोपहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता था।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!