ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज 

रुद्राभिषेक के साथ हुआ नव निर्मित भवन का पूजन

सिंदुरिया, महराजगंज।(न्यूज पट है)। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत तैयार नवनिर्मित भवन का पूजन श्रावण मास के प्रथम दिन भगवान् शिव की आराधना एवं रुद्राभिषेक के साथ हुआ।

रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में चौक छावनी के बाबा लक्ष्मण नाथ दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के सदस्य राजदीपक त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव तथा पौरोहित्य कर्म बृहस्पति त्रिपाठी एवं अखिलेश मिश्र द्वारा संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक के द्वारा समस्त विघ्नों को दूर कर मां सरस्वती के प्रांगण को स्वच्छ सुंदर एवं पवित्र वातावरण हेतु प्रार्थना की गई। वैदिक मित्रों की गूंज एवं अभिषेक से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!