डीएम की पहल लाई रंग,50नहरो मे जल प्रवाह शुरु, शेष नहरो मे चरणो वद्ध तरीके से छोडा जाएगा पानी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोग़रवाल के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप नहरों में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो गया है तथा 25 मई 26 से नहरों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इससे जनपद के किसानों को आगामी धान एवं अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मधुबनी शाखा, महाराजगंज रजवाहा सहित लगभग 50 नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शेष नहरों में भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र जल प्रवाह प्रारंभ कराया जा रहा है, ताकि जनपद के सभी क्षेत्रों तक सिंचाई का लाभ पहुंच सके।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 03 से 04 दिनों के भीतर जनपद की समस्त नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नहर संचालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर जलापूर्ति बाधित न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर करें। नहरों में पानी आने से डीजल पर किसानों की निर्भरता भी कम होगी।
आर्यन श्रीवास्तव




