ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बिना सुपर एसएमएस के चलने वाले कंबाइन हार्वेस्टर होंगे सीज

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पराली प्रबंधन और पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की घटनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को लेखपालों के माध्यम से गांवों में निगरानी बढ़ाने और पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (सुपर एसएमएस) अथवा निर्धारित पराली प्रबंधन व्यवस्था के संचालित कंबाइन हार्वेस्टर मशीनों को तत्काल सीज किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही जनस्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसकी रोकथाम के लिए कृषि विभाग के सचल दलों को सक्रिय किया जाए और न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी जाए।

उन्होंने सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों तथा थानों पर थानाध्यक्षों की अध्यक्षता में हार्वेस्टर मालिकों के साथ तत्काल बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व, पुलिस, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की रोस्टरवार टीमें गठित कर क्षेत्र में निरंतर निगरानी करने को कहा।

गोशालाओं तक पहुंचाई जाएगी पराली

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों के माध्यम से पराली को गोशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने तथा किसानों को इसके दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने को कहा।

कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसानों को धान की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर एसएमएस लगवाने अथवा कटाई के बाद फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस और प्रशासन की टीमें रखेंगी निगरानी

जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर निगरानी रखने तथा पराली जलाने की घटना सामने आने पर संबंधित किसान एवं कंबाइन हार्वेस्टर स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप कृषि निदेशक सहित सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!