प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डा. के.पी. सिंह द्वारा किया गया।उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।
इस दौरान अधीक्षक डा. डीएन सिंह ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श तथा सुरक्षित मातृत्व से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में कुल 214 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जिसमे कुल 40 हाईरिस्क गर्भवती मिली उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही, फार्मासिस्ट सत्येन्द्र यादव, एलटी श्री प्रकाश पटेल,अमित मिश्र, स्टाफ नर्स मोहिनी रौनियार , सलोनी गुप्ता , सीमा मिश्र , प्रेमसुधा मिश्र , निदा खान , राजलक्ष्मी गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




