ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में 26 नवंबर को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज एवं परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज, फरेंदा के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज, फरेंदा में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। मेले में 20 से अधिक कंपनियों द्वारा 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु के 8वीं, 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बीटेक सहित तकनीकी व गैर तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।




