महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

घर वाले लड़की की शादी में रहे मशगूल, चोर बाइक लेकर फरार

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में विगत दिनों घर वाले अपनी लड़की की शादी में मशगूल रहे,उधर घर के बगल में खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि सूचना मिली है कि भारत नेपाल सीमा के एक थाने के पुलिसकर्मियों ने एक बाइक बरामद किया है जिसे चोरी हुई बाइक बताई जा रही है। अगर यह सच है तो इतना तो साबित होता है कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित महराजगंज जनपद में अंतरराष्ट्रीय चोरो का गिरोह सक्रीय है जो महराजगंज जनपद से गाड़ियों को चोरी कर रातों रात पड़ोसी देश नेपाल में ले जाकर बेंच देते है। हालांकि न्यूज पैच इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता है।

पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार प्रार्थी रामअशीष कुमार S/O स्व वासदेव ग्राम जंगल बडहरा टोला भक्सा पो० कमासिन खुर्द थाना पनियरा जनपद महराजगंज का स्थायी निवासी है। प्रार्थी की मोटर साइकिल HF DULEX NO UP 56 AE 1223 जो कि मेरी छोटी बहन सिमरन पुत्री वासदेव के नाम से ग्राम जंगल बडहरा टोला भक्सा पो० कमासिन खुर्द थाना पनियरा जनपद महराजगंज के नाम से रजिस्टर्ड है। 9 जून दिन मंगलवार को प्रार्थी के घर उसके बहन खुश्बु की शादी थी ।प्रार्थी अपनी गाडी अपने घर के बगल में खड़ा करके अपनी बहन की शादी में व्यस्त हो गया ।

प्रार्थी सुबह उठा तो देखा कि प्रार्थी की गाडी गायब है। तहरीर के आधार पनियरा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लगी है।

आफताब आलम खां

पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!