ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु 30 सितम्बर को मोबाइल कोर्ट का आयोजन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश पर जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 30 सितम्बर 2026 को विकास भवन के सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजन निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग बच्चों की समेकित शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं में आरक्षण, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत सुविधाओं एवं अधिकारों, भेदभावपूर्ण व्यवहार, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं।




