कैप्टन मनोज पांडेय मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित कैप्टन मनोज पांडेय मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता-2026 में पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कैडेट्स को राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के विरुद्ध भारत की भूमिका, विकसित भारत-2047 तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने में एनसीसी की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निबंध लेखन का अवसर प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता में कैडेट निलाक्षी, आराध्या, अनन्या, दिव्या, रोशनी, चांदनी, मुस्कान, काजल, आराध्या राठौर, अविनाश, मयंक एवं मोहम्मद अली सहित अन्य कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा और विचारों को निबंध के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
विद्यालय के निदेशक श्री दुर्गेश सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह जी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की भावना को प्रोत्साहित करना है।
102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कैडेट्स की सहभागिता विद्यालय के लिए गौरव का विषय रही।




