
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में प्रातः 7. 30 बजे आरएसएस प्रशिक्षक एवं शिक्षक संदीप यादव द्वारा योगाभ्यास कराया गया। तत्पश्चात् द्वितीय सत्र में क्ले मॉडलिंग एवं टाई एंड डाई का प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशिक्षक शेषमणि विश्वकर्मा द्वारा दिया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं के रचनात्मक अभिव्यक्ति, कौशल विकास और सौंदर्य को निखारना है। जिसके अंतर्गत छात्राओं ने क्ले को विभिन्न प्रकार की आकृतियों में ढालने की कला को प्रदर्शित किया एवं टाई एंड डाई के अंतर्गत छात्राओं ने कपड़ों को अलग-अलग तरीकों से बांधकर रंगों में डूबा कर नया और आकर्षक डिजाइन दिया ।
जिसमें छात्राओं ने पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभा किया। हस्तशिल्प के रूप में इसका व्यावसायिक उपयोग भी किया जा सकता है । जिससे छात्राएं इसे सीख कर स्वरोजगार और आय के साधन विकसित कर सकते हैं । यह दोनों ही गतिविधियां केवल मनोरंजन या सजावट तक सीमित नहीं है बल्कि यह मानसिक विकास और कौशल वृद्धि और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक सशक्त माध्यम भी है।इन दोनों का प्रशिक्षण स्वरोजगार को ध्यान में रखते हुये माँ कौशल्या स्वावलम्बन केन्द्र के अन्तर्गत दिया गया।
प्रमोद मौर्य




