सेन्ट मैरीज़ इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के तीसरे दिन साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

आनंदनगर, महराजगंज।(न्यूज पैच)। आनंदनगर स्थित सेन्ट मैरीज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समफन समर कैंप के तीसरे दिन साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महराजगंज पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस टीम में उ०नि० सचिन कुमार, म०उ०नि० अंजली राय, म०आ० सोनी पाण्डेय, का० अनिल यादव, का० अमरजीत सिंह उपस्थित रहे। टीम ने “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, महिला सम्मान एवं आत्मरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गयी ।
विद्यालय की निदेशक श्रीमती चंद्रकला साहनी ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य निधिश थामस ने कहा कि तकनीक तेजी से विकसित हो रही है, जिसके साथ साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी रखना और स्वयं को अपडेट रखना समय की आवश्यकता है।
विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।
रवि श्रीवास्तव




