महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की संबंधित विभागों के साथ की समीक्षा।

बाढ़ निरोधक कार्यों व राहत तैयारियों को लेकर दिए जरूरी निर्देश। अपने–अपने तहसीलों में स्थित तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण करें सभी एसडीएम: जिलाधिकारी। तटबंधों पर रैटहोल व रेनकट की ससमय ठीक कराएं: जिलाधिकारी।

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा जनपद में बाढ़ से बचाव और पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना का पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने प्रमुख नदियों पर बने तटबंधों की मरम्मत एवं रखरखाव की जानकारी लेते हुए सिंचाई विभाग और सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील क्षेत्र के तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर अद्यतन रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंधों की निगरानी के लिए पूर्व की भांति नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय को निर्देश दिया कि जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 15 जून तक उन्हें पूरी तरह क्रियाशील कर दिया जाए।

उन्होंने सभी तटबंधों पर रेनकट और रैटहोल की मरम्मत बरसात से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही राहत शिविर ऊंचे स्थानों पर स्थापित करने, नदियों और नालों की सिल्ट सफाई गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने तथा जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार बाढ़ चौकी निर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आदर्श बाढ़ सुरक्षा चौकी के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु तहसीलदारों को निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्राम सभाओं के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय संसाधनों जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और क्रेन आदि का विवरण सुरक्षित रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता ली जा सके।

बैठक में चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, खाद्यान्न, पशुओं के टीकाकरण, नावों एवं गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।

जिलाधिकारी ने फरेंदा तहसील स्थित दौलतपुर बांध की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत सहगल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!