ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
सीएमओ ने निचलौल सीएचसी का किया निरीक्षण
अस्पताल में साफ - सफाई का दिये निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सीएमओ डा. सुरेंद्र चौधरी ने सीएचसी निचलौल का निरीक्षण किये और अस्पताल में साफ – सफाई बनाये रखने का निर्देश दिये।
इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों की समय – समय से सफाई कराने और सभी वार्डों में अधीक्षक स्वयं विजिट कर साफ सफाई का निगरानी करने का निर्देश दिये। उन्होंने सभी स्टाफ समय से अपने ड्यूटी पर अपने कार्यालयल में उपस्थित रहे और कार्यों का संपादन करने की बात कही। साथ ही इमरजेंसी में जिसकी ड्यूटी लगे उसका रोस्टर चस्पा करने का निर्देश दिये।
इसके बाद वें एएनएम की बैठक में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा डिलेवरी और टीकाकरण कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डा. उमेश कुमार,बीपीएम उमेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




