गौसदन में रखा सामान ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को ले गयी थाने, ग्रामीण पुरे खेल में प्रधान एवं सचिव पर ही लगा रहे है आरोप

महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुरा में स्थित असंचालित गौसदन से रविवार की रात को ई-रिक्शा के माध्यम से गौसदन में रखा चारा मशीन, पंपसेट, बोरे सहित अन्य सामान ले जाने को लेकर ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोककर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने रात को ही ई- रिक्शा सहित ग्राम प्रधान को अपने साथ थाना लेकर चली गयी।
विकास खण्ड मिठौरा ग्रामसभा मदनपुरा में स्थित असंचालित गौसदन से रविवार की रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए ई – रिक्शा के माध्यम से गौसदन में रखा चारा मशीन, पंपसेट, बोरे सहित अन्य सामान ले जाया जा रहा था,जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा को रोककर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर रात के अंधेरे में गौसदन से सरकारी धन का चोरी करने का आरोप लगाने लगे।
सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने ग्राम प्रधान, ई-रिक्शा और सामान को थाने लेकर चली गई। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात में गौसदन में रखा चारा मशीन, पंपसेट, बोरा में रखा कुछ अन्य कीमती सामान एक ई-रिक्शा पर लादकर ग्राम प्रधान अपने घर ले जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी गौसदन से सोलर पैनल चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है। दूसरी बार असंचालित गौसदन से सामान लेकर जाने की घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण सामान ले जाने और पूर्व में हुई सोलर पैनल की चोरी के मामले की जांच कराने की मांग किये है। तमाम ग्रामीण तो यह भी आरोप लगा रहे है कि इस पुरे खेल में ग्रामसभा के सचिव भी शामिल है।
अगर शामिल नहीं होते तो सामान रात में ही ले जाने की अनुमति / सहमति क्यों प्रधान को दिये होते यही बात लोगों के मुँह से चहुओर हो रही है और यही विन्दु जाँच का विषय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच कराकर दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
प्रमोद कुमार मौर्य




