ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु बैठक 06 नवंबर को

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 06 नवंबर 2026 को अपराह्न 04:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक आयोजित होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर बृज मोहन पाण्डेय (अ०प्रा०) ने बताया कि बैठक में भूमि विवाद, पुलिस, बैंक, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान एवं रोजगार संबंधी समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की है कि अपनी समस्याएं 05 नवंबर तक लिखित रूप में कार्यालय में उपलब्ध कराएं।




