महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
बकरीद त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक मनीष तिवारी की अध्यक्षता में बकरीद त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये। किसी भी प्रकार के उद्दंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकरीद का त्यौहार त्याग और बलिदान का त्यौहार है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर थाने पर सूचित करने के लिए अपील की।इस अवसर पर उप निरीक्षक आलोक सिंह, सुनील यादव, मनीष सिंह, वृजेश यादव, सत्य प्रकाश सहित तमाम ग्राम प्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रमोद मौर्य




