जन सम्मेलन आयोजित कर योजना की दी जानकारी

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा के ग्रामसभा जमुई पंडित एवं बसवार में गुरुवार को विकसित भारत – गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन – (ग्रामीण ) योजना का शुभारंभ किया गया। साथ ही जन सम्मेलन आयोजित कर योजना के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया और अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गयी।
इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ग्रिजेन्दु पटेल ने बताया कि विकसित भारत – गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन – (ग्रामीण ) योजना के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 252 रुपए से बढाकर 300 कर दी गई है। साथ ही रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढाकर 125 दिन करने और पात्र श्रमिकों को नियमानुसार बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने का प्रावधान भी है। साथ ही स्थायी गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य केवल रोजगार प्रदान करना नहीं है, इसका लक्ष्य ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और आजीविका के नए अवसर पैदा करना और जन भागीदारी के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करना है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें और विकास कार्यों में सक्रिय योगदान दें।
प्रमोद कुमार मौर्य




