ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
स्थायी लोक अदालत ने याची को दिलाया दो लाख रुपये का बीमा भुगतान
बीमा कंपनी द्वारा अवार्ड राशि जमा करने के बाद अध्यक्ष ने सौंपा चेक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थायी लोक अदालत ने बीमा संबंधी मामले में याची जगन्नाथ पटेल को दो लाख रुपये की अवार्ड राशि का चेक सौंपा। यह भुगतान पीएलए वाद संख्या 58/2026, जगन्नाथ पटेल बनाम एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में किया गया।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने मंगलवार को अपने विश्राम कक्ष में याची को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस मामले में 12 सितंबर 2026 को सुलह के बाद आदेश पारित हुआ था। इसके अनुपालन में बीमा कंपनी ने अवार्ड की राशि जमा की थी।
इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की सदस्य गुंजा राय और प्रियंका तिवारी, याची के अधिवक्ता सुभाष पासवान तथा अधिकार मित्र शत्रुघ्न और प्रमोद उपस्थित रहे।



