ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बैरकों का किया गहन निरीक्षण, संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के दिए निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक, कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निरुद्ध बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया। साथ ही कारागार परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को बताया कि कारागार में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमित रूप से बैरकों की तलाशी एवं निरीक्षण कराया जाता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से बैरकों का निरीक्षण करने, शातिर एवं संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कारागार परिसर में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!