नगर पंचायत पनियरा के वार्ड संख्या 13 में नाली निर्माण गुणवत्ता विहीन होने का आरोप

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत पनियरा वार्ड संख्या 13 रानी लक्ष्मीबाई नगर में हो रहे नाली निर्माण व सीसी रोड गुणवत्ता विहीन बनने का आरोप सभासद राजू पाल ने लगाया है। उन्होंने नगर पंचायत पनियरा प्रशासन से तत्काल उक्त कार्य की जांच कराने ठेकेदार के द्वारा बरती जा रही घोर लापरवाही और गुणवत्ता में की जा रही भारी कमी है तत्काल कार्यवाही पर रोक लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
बताते चलें कि इन दिनों नगर पंचायत पनियरा के अधिकांश सभासदों में नगर पंचायत पनियरा के प्रशासन से नाराज़गी चल रही है। तीन दिनों पूर्व सभासदों ने नगर पंचायत पनियरा के अधिशासी अवनीश कुमार यादव को एक ज्ञापन देकर विगत तीन वर्षों में शासन द्वारा आए विभिन्न मदो में आए धन एवं उसके कार्य व भुगतान का पूरा विवरण मांगा है।
साथ ही आऊट सोर्सिंग से नियुक्त कर्मचारियों के नाम पिता का नाम व पद नाम सहित सूची उपलब्ध कराने की मांग किया था। समाचार लिखे जाने तक न तो गुणवत्ता विहीन हो रहे कार्य पर न कोई कार्यवाही हुई और न तो सभासदों द्वारा ज्ञापन द्वारा मांगी गई सूचना मिली थी।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




