Uncategorizedटॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पुलिस उप महानिरीक्षक बॉर्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

सोनौली बॉर्डर पर निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का निरीक्षण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एस. चनप्पा ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र सोनौली का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था तथा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की तथा भारत-नेपाल सीमा (सोनौली बॉर्डर) पर निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया ।

निरीक्षण के दौरान चनप्पा ने बार्डर पर तैनात पुलिस, एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों, अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा अन्य सीमा क्षेत्र में अन्य अपराधों पर सख्त नजर रखने, गश्त बढ़ाने और स्थानीय मुखबिरों के नेटवर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही, पुलिस बल की तैनाती, चेकपोस्टों की व्यवस्था तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों के साथ समन्वय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया ।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चनप्पा ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है । सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखना और अपराधों को जड़ से समाप्त करना हमारा दायित्व है । साथ ही आंतरिक सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जनता को निडर व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज, उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!