
महराजगंज।( न्यूज पैच)। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर चौकी अंतर्गत पी जी कालेज का बंद साइकिल स्टैंड में बुधवार को एक करीब 14 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव फंदे लटकता मिला था। चर्चा है कि नाबालिग नशे का आदी था । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया था । गुरुवार को थाना क्षेत्र के लखिमा थरूआ निवासी महेंद्र ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र शिवम उर्फ झगरु के रूप मे की । इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया । साथ ही शव को परिजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निर्भय सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के लखिमा थरूआ निवासी शिवम उर्फ झगरु के रूप में हुई है ।इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें




