ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

भागाटार में सात खंण्डो में बना ताजिया, आकर्षण का केंद्र

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार में सात खंडो में बना ताजिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हिंदू मुश्लिम के सहयोग से बना विशाल मुहर्रमी ताजिया दस लाख रुपये की लागत से बना है।

बताते चले कि एक साल से बन रहे ताजिया निर्माण में मुख्य रूप से श्रवण जायसवाल , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेष मणि , प्रहलाद गुप्ता के अलावा ग्राम सभा के सभी वर्गो के लोग सहयोग रहा । ताजिया का निर्माण करमहा महराजगंज के कारीगर अवधेश गौतम और उनकी पत्नी नर्वदा गौतम द्वारा बनाया जा रहा है। इस विशालकाय ताजिये 700 बांस , एक कुंतल तार, एक लाख रुपए का कागज, पचास हजार रुपये का थर्माकोल समेत तमाम अवश्यक सामग्री लगी हुई है।

ताजिया साथ खंडो में बना हुआ है। ताजिये की चौडाई 45 फिट, ऊंचाई 45 फिट है। ताजिये में 11 मीनारे और गुम्बद है। ताजिये के निर्माण में ग्रामसभा निवासी मकबूल अहमद, मो. नजीरुद्दीन, आरिफ अली, मोबारक अली, शबूब अली, फ़खरुद्दीन, रमेश, अबरार सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे है।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!