महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मुजुरी एचपी गैस एजेंसी के संचालक के बेटे ने ग्राहक को पीटा , वीडियो वायरल 

गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुजुरी में स्थित एक गैस एजैन्सी के संचालक के बेटे द्वारा गैस गोदाम पर गैस लेने के एक ब्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ साथ ही पीड़ित द्वारा मुजुरी पुलिस चौकी पर एक तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । हालांकि इसकी पुष्टि न्यूज पैच नही करता है ।

पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बड़का टोला निवासी सनोज द्वारा पुलिस को जो तहरीर दी गयी है उसके अनुसार वह मुजुरी में स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने गए थे जब उन्होंने अपने गैस की बात किया तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें धक्का दे दिया फिर गैस एजेंसी के संचालक के बेटे द्वारा गला दबा दिया गया और उनके सारे स्टाफ उनकी पिटाई करने लगे ।

वायरल वीडियो में दस – पंद्रह लोग दिख रहे हैं जो 12 सेकेंड का है वीडियो में एक युवक पीड़ित की गर्दन पकड़े दिख रहा है और कई लोग उसे थप्पड़ से मरते हुए दिख रहे हैं हालांकि यह वीडियो कबका है और किसका है इसकी पुष्टि न्यूज पैच नहीं करता ।

किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होंने पाए इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सख्ती करने के बावजूद खुलेआम गैस एजेंसी गोदाम पर युवक की पिटाई को देख लोग तरह – तरह के सवाल उठा रहे हैं । लोगो का कहना है कि पीड़ित युवक की गलती रही हो या न रही हो लेकिन एजेंसी संचालक को उसे पीटने का अधिकार किसने दिया ।

इस सम्बंध में एजेंसी संचालक सुभाष से मोबाइल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव के लोगो ने आपस मे झगड़ा कर लिया था वही चौकी इंचार्ज मुजुरी से अशोक कुमार गिरी से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर पड़ी थी दोनो पक्षो को बुलाया था दोनो पक्ष आपस मे रिश्तेदार निकल गए आपस मे सुलह समझौता कर लिए हैं ।

वैसे वायरल वीडियो की जांच करा लिया जाए तो मामला साफ हो जाएगा कि पिटाई करने वाले लोग कौन थे ।

औसाफ आलम खां सोनू

गांगी बाजार

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!