ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पात्र युवाओं और महिलाओं का नाम जोड़ने पर जोर

डीएम ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 और मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर तैयार आलेख्य मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। डीएम ने एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और महिला मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने और बीएलओ के साथ समन्वय बनाने को कहा।

उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा संशोधन और स्थानांतरण के लिए फार्म-8 निर्धारित समय में जमा कराने की अपील की।

डीएम ने विभिन्न विभागों को भी छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी। पूर्ति विभाग को राशन दुकानों के माध्यम से, स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग को आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए तथा शिक्षा विभाग को विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार कर पात्र युवाओं के फार्म-6 भरवाने को कहा गया।

बैठक के बाद डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों और लॉगबुक का निरीक्षण किया। इस दौरान तैनात पांच सुरक्षा गार्डों में से दो अनुपस्थित मिले। डीएम ने संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई और खुले सीसीटीवी तारों को सुरक्षित बॉक्स में रखने को कहा।

निरीक्षण और बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!