धर्ममहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

चिररहां में भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा से गूंजा क्षेत्र

गाजे-बाजे व जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा। 4 मई को होगा विशाल महाभंडारा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के चिररहां स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा और संकटमोचन हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

कलश यात्रा सुबह करीब 9 बजे गाजे-बाजे और जयकारों के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

यह यात्रा चिररहां से शुरू होकर उद्योग चौराहा, सक्सेना चौराहा, हनुमानगढ़ी होते हुए मऊपाकड़ दुर्गा मंदिर तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जय श्री राम और जय माता दी के उद्घोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इनमें सभासद रामप्रकाश गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, गोवर्धन, हरेंद्र, सुनील पटेल, राजेश गुप्ता और मनोज सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 4 मई (सोमवार) को विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!