
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के समीप छह दिन पहले हुई बाइक दुर्घटना घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
जनपद के चौक थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नाथ नगर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध राम निवास 26 अप्रेल की शाम को अपने से स्कूटी से रिस्तेदारी में चौक – महराजगंज मार्ग से जा रहे थे। अभी वह सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे के समीप तक ही पहुंचे ही थे कि उसी दौरान महराजगंज से चौक की ओर जा रहे बाइक सवार ने राम निवास शर्मा की स्कूटी मे टक्कर मार दिया। ग्रामीणों की सहायता से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिये ।
शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान राम निवास शर्मा की मौत हो गयी। बताते चले कि मृतक राम निवास शर्मा के परिवार में दो पुत्र विजई शर्मा और प्रेम शर्मा है। सड़क हादसे में राम निवास शर्मा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




