एसीएमओ ने सीएचसी मिठौरा का किया निरीक्षण
जेएसवाई योजना के भुगतान की किये समीक्षा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच ) डा. राजेश द्विवेदी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का औचक निरीक्षण किया। साथ ही जेएसवाई योजना के भुगतान की समीक्षा भी किये।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच ) डा. राजेश द्विवेदी ने ईटीसी कक्ष, प्रसव कक्ष एवं एनबीएसयू वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) के भुगतान का भी गहनता से समीक्षा किया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का भुगतान जल्द से जल्द लाभार्थी के खाते में भेजने का निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने सीएचसी पर सविता को प्रसव इंचार्ज नामित किया। साथ ही एनसीडी फीडिंग के लिए स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी पटेल एवं शीला सिंह को नामित किया और एनसीडी काउंसलर सुमन देवी को विभागीय कार्य में सुधार लाने एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग की कार्यों में सहयोग करने का निर्देश दिये ।
इस दौरान संदीप पाठक, सीएचसी अधीक्षक डा. डी एन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता एवं मोहन चौरसिया, सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




