महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर के पूर्वी पटरी पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं ट्रैक्टर चालक की मदद से घायल मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए महराजगंज निजी अस्पताल भेजवाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरिहरपुर टोला अकटहवा निवासी 18 वर्षीय करन पुत्र मनोज बुधवार की सुबह 7 बजे अपने मोटरसाइकिल से घर से किराना का सामान लेने के लिए सिन्दुरिया चौराहे पर आया हुआ था और सामान लेकर वापस घर लौटते समय नहर के पूर्वी पटरी पर कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि उसी दौरान एक ट्रैक्टर चपेट में आने से करन बाइक लेकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका पैर फैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची सिन्दुरिया पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने लेकर आयी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!