गोरखपुर – फैजाबाद शिक्षक चुनाव में 82 . 50 प्रतिशत हुआ मतदान
विधायक , ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन दिन भर करते रहे मानरिटरिंग कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था में सम्पन्न हुआ मतदान

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । गोरखपुर – फैजाबाद शिक्षक चुनाव में पनियरा ब्लाक में कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच कुल 82 . 50 प्रतिशत मतदान हुआ ।
पनियर ब्लाक के पीठासीन अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि ब्लाक में कुल वोटर 343 हैं जिनमे कुल 283 वोट पड़े जिनमे पुरुष के 210 व महिलाओं के 73 वोट पड़े । कुल 82 .50 प्रतिशत मतदान हुआ ।
शुक्रवार को शिक्षक एमएलसी के चुनाव में सुबह कुछ देर तक बूथ पर सन्नाटा देखा गया । लेकिन धीरे – धीरे मतदान की गति बढ़ती गई । दिन में 9 बजे तक 14 पुरुष व 1 महिला ने मतदान किया था । 10 बजे तक 25 पुरुष , 4 महिला , 11 बजे तक 79 पुरुष , 12 बजे तक 102 पुरुष , 59 महिला , 1 बजे तक 174 पुरुष , 62 महिला , 2 बजे तक 183 पुरुष , 67 महिला , 3 बजे तक 205 पुरुष व 70 महिला मतदाताओं ने अपना मतदान किया था । मतदान के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था रही । मतदान के दौरान एक – एक पोल हो जाये इसके लिए पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह , ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल , चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल दिन भर पार्टी के प्रत्याशी के पण्डाल में जमे रहे । इस दौरान पार्टी के जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव , त्रियोगी नारायन त्रिपाठी , उमेश प्रजापति , रूपेश शर्मा , राजेश पाल , गुड्डू सिंह , जगदीश यादव , आकर्ष श्रीवास्तव , प्रज्ञा मिश्रा , दीपक जायसवाल , सच्चितनन्द पासवान , अरविंद पासवान , नरसिंह सिंह , नन्दू दुबे आदि लोग वोटर शिक्षकों को पहले मतदान , फिर जलपान की सलाह देते देखे गए ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




